इस बार जाइए धार के पास स्थित गंगा महादेव

*इस बार जाइए धार के पास स्थित गंगा महादेव

दोस्तों इस बार मैं ले चलता हूं एक बहुत ही सुंदर लोकेशन पर जिसका नाम है गंगा महादेव। इंदौर से 60 किलोमीटर दूर धार के नजदीक है यह जगह। यहां आप झरने के नीचे भी जा सकते हैं और एक सेफ डिस्टेंस बनाते हुए नहाने का मजा भी ले सकते हैं और यदि पानी में नहीं जाना हो तो झरने के पीछे खड़े हो कर फुहारों का आनंद ले सकते हैं। 

यह जगह इंदौर से लगभग 75-80 किलोमाटर दूर स्थित है। यहां जाने के लिए इंदौर से धार जाएं और यहां से धार अहमदाबाद रोड पर सुल्तानपुर गांव तक जाएं। यहां से गंगा महादेव तक पहुंच सकते हैं। धार शहर के पास यह पॉपुलर पिकनिक स्पॉट है। बारिश में यहां एक विहंगम दृश्य दिखाई देता है। चूकिं अभी बारिश हुई इसलिए वैली भी बहुत ग्रीन हो गयी है। मार्च के महीने में यहाँ भगोरिया पर्व भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यहाँ एक बड़ी गुफा है जिसमें एक प्राचीन शिव मंदिर है। जहां इन दिनों सावन का महीना होने से बड़ी चहलपहल रहती है। 

छुट्टियों के दिनों में यहां बड़ी संख्या में पिकनिक करने वालों की भीड़ होती है। यदि आप यहां आउटडोर एडवेंचर या पिकनिक पर जाना चाहते हैं तो अपने साथ खाने-पीने का सारा सामान, दरी, रेन कोट या छाता और साथ में कचरा इकट्‌ठा करने के लिए दो बड़ी पॉलीथिंस जरूर ले जाएं। एडवेंचर करने के लिए प्रॉपर गाइडेंस और इक्विपमेंट्स साथ रखें। फैमिली के साथ यादगार बनाने के लिए कैमरा भी ले जाएं। पिकनिक की मेमोरीज को कैप्चर कर सकेंगे। 

डिस्टेंस फ्रॉम इंदौर : 75-80 किलोमीटर 

हाईलाइट ऑफ़ प्लेस : मंदिर, गुफा, वैली वॉटरफॉल

बार जाइए धार के पास स्थित गंगा महादेव*